फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Case of disturbance in teacher recruitment and maintenance of records, two more clerks suspended

शिक्षक भर्ती व अभिलेखों के रखरखाव में गड़बड़ी का मामला: दो और लिपिकों पर गिरी गाज, निलंबित, पढ़ें पूरी खबर

Sat, 07 Aug 2021 11:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 07 Aug 2021 11:27 PM IST
सार

कई बार जांच और सुनवाई के बाद पाया गया कि जिले में शिक्षक भर्ती 10 हजार, 15 हजार, 16448 एवं 728525 मेें अभ्यर्थियों के सत्यापन, रखरखाव एवं प्रेषण व वापसी में सक्षम स्तर से अनुमोदन नहीं प्राप्त किया गया।

विज्ञापन
Case of disturbance in teacher recruitment and maintenance of records, two more clerks suspended
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तीन वर्ष पहले शिक्षक भर्ती प्रक्रिया और अभिलेखों की वापसी में गड़बड़ी के मामले में शिक्षा विभाग के दो और लिपिकों को निलंबित कर दिया है, जबकि एक लिपिक पहले ही निलंबित हो चुका है। इस मामले की शिकायत लोकायुक्त से की गई थी।
विज्ञापन


जांच के बाद यह कार्रवाई महानिदेशक स्तर से की गई है। संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ठ मंडल सुरेंद्र तिवारी की ओर से शिक्षा विभाग को जारी पत्र में बताया गया कि सिकरोहरी निवासी रामनिवास शर्मा ने वर्ष 2018 में लोकायुक्त से कई बिंदुओं को समाहित करते हुए शिक्षा विभाग की शिकायत की थी।
विज्ञापन


इसकी महानिदेशक स्तर से जांच हुई। कई बार जांच और सुनवाई के बाद पाया गया कि जिले में शिक्षक भर्ती 10 हजार, 15 हजार, 16448 एवं 728525 मेें अभ्यर्थियों के सत्यापन, रखरखाव एवं प्रेषण व वापसी में सक्षम स्तर से अनुमोदन नहीं प्राप्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं नियुक्ति संबंधी नियमावली में रोस्टर के विपरीत शिक्षकों का पदस्थापन किया जाना पाया गया। इन अनियमितताओं में बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ सहायक ऋतुराज गौतम (मौजूदा समय में जीजीआईसी में तैनात) को दोषी पाया गया। उनको निलंबित कर जीजीआईसी हरदोई से संबद्ध कर दिया गया।


इसके अलावा वरिष्ठ सहायक विवेक श्रीवास्तव को भी निलंबित कर दिया गया है। उनको भी जीआईसी हरदोई से संबद्ध किया गया है। इसके पहले भी एक लिपिक को निलंबित किया जा चुका है। सूत्रों की मानें तो अभी दो से तीन लिपिकों पर और कार्रवाई की गाज गिर सकती है। बीएसए वीपी सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed