फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Carpenter injured in highway accident dies during treatment.

Hardoi News: हाईवे पर हादसे में घायल कारपेंटर की इलाज के दौरान मौत

Wed, 09 Sep 2026 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Carpenter injured in highway accident dies during treatment.
फोटो- 35- सर्वजीत। फाइल फोटो
हरदोई। कछौना कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुए सड़क हादसे में घायल कारपेंटर की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के तीसरे दिन बुधवार दोपहर मेडिकल कॉलेज में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के दाउदपुर निवासी सर्वजीत (34) संडीला स्थित फ्लोर मिल में कारपेंटर का काम करता था। मृतक के भाई शिवराज ने बताया कि सोमवार शाम सर्वजीत काम खत्म करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। हरदोई-पलिया मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचने पर उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सर्वजीत को सीएचसी कछौना पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा था। बुधवार दोपहर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सर्वजीत की मौत से पत्नी पायल और मासूम पुत्री अनाया का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed