{"_id":"68bdbb8b1d76cc7aa2045d50","slug":"candidates-came-in-large-numbers-but-stayed-away-from-roadways-buses-18-buses-were-not-used-hardoi-news-c-213-1-hra1004-137025-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अभ्यर्थी आए भरपूर मगर रोडवेज बसों से रहे दूर, 18 बसों का नहीं हुआ इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अभ्यर्थी आए भरपूर मगर रोडवेज बसों से रहे दूर, 18 बसों का नहीं हुआ इस्तेमाल
विज्ञापन
हरदोई। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए जिले में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आए।
अभ्यर्थियों को आवागमन में परेशानी न हो इसके लिए 50 बसों को आरक्षित किया गया था। अभ्यर्थी तो खूब आए लेकिन रोडवेज बसों से इनकी दूरी ही दिखी। हाल यह हुआ कि आरक्षित 50 बसों में से 18 का उपयोग ही नहीं हुआ। ऐसे में कमाई की जो उम्मीद रोडवेज लगाए बैठा था वह भी पूरी नहीं हुई। आम दिनों के सापेक्ष नौ प्रतिशत राजस्व की ही वृद्धि हुई।
पीईटी के लिए जिले के तमाम अभ्यर्थियों का सेंटर लखनऊ, शाहजहांपुर और कानपुर गया था। वहीं जिले में आजमगढ़ और गोंडा से अभ्यर्थी परीक्षा देने आए थे। परिवहन निगम ने यातायात की सुविधा मुहैया कराने और राजस्व कमाने के लिए अतिरिक्त बसें लगाई थीं। हरदोई डिपो में भी लखनऊ, कानपुर और शाहजहांपुर रूट पर 50 अतिरिक्त बसें बढ़ा दी गईं। रोडवेज को दोनों दिनों में बेहतर आय की उम्मीद थी लेकिन आशा अनुरूप राजस्व प्राप्त नहीं हुआ।
वहीं, 18 बसों का उपयोग तक नहीं हुआ और बसें रोडवेज परिसर में ही खड़ी रहीं। विभागीय जानकारी के मुताबिक जिले में औसतन 21 लाख रुपये का राजस्व एक दिन प्राप्त होता है, वहीं अब एक दिन में करीब 25 लाख का राजस्व आया। ऐसा ही शनिवार को भी हुआ। राजस्व में रोजाना दिन से सिर्फ नौ प्रतिशत की ही बढ़ोतरी हुई। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि रोडवेज की तरफ से पूरी तैयारी की गई है। जितने अभ्यर्थी आए सभी को गंतव्य तक भेजा गया। शनिवार रात को चार बसें कानपुर के लिए भेजी गईं।
विज्ञापन
ट्रेनों में दिखी अभ्यर्थियों की भीड़
बसों में भले ही अपेक्षाकृत भीड़ नहीं रही लेकिन ट्रेनों में अभ्यर्थियों की भीड़ काफी रही। इसका कारण यह रहा कि रेलवे ने दो जोड़ी अनारक्षित विशेष ट्रेन आलमनगर से मुरादाबाद के बीच संचालित कर दी और एक जोड़ा अनारक्षित विशेष ट्रेन रामपुर से सीतापुर वाया हरदोई व बालामऊ के बीच संचालित की। चूंकि, अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाई गईं ऐसे में आरक्षित यात्री तो सवार हुए नहीं। इन ट्रेनों में सिर्फ अभ्यर्थी ही नजर आए। स्थानीय स्टेशन से हजारों की संख्या में अभ्यार्थियों ने सफर किया। इस कारण से ट्रेन में अधिक भीड़ देखी गई।