{"_id":"8a226e2fd339cc2db53722dba9f77b67","slug":"bsa-s-salary-account-recovery-orders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए के वेतन खाते से वसूली के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए के वेतन खाते से वसूली के आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बीएसए की ओर से विद्यालय भवन का किराया अदा न करने पर एसडीएम सदर ने उनके वेतन से दो लाख 86 हजार 235 रुपये वसूली का आदेश दिया है।
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय सरायथोक किराए के मकान में संचालित है। भवन स्वामी गोविंद दीक्षित की ओर से विद्यालय का किराया न मिलने पर डीएम के न्यायालय में वाद दायर किया गया था। बताया गया था कि उसके विद्यालय भवन का 2,86,235 रुपये का भुगतान बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नहीं किया जा रहा है। जिस पर विभाग को नोटिस जारी कर भुगतान करने के आदेश दिए गए थे। मगर तहसीलदार सदर की ओर से जारी नोटिस के बाद भी विभाग की ओर से भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन
इस पर अपर जिलाधिकारी ने बीएसए बृजेश मिश्र के वेतन खाते से बकाया भुगतान कराने के निर्देश एसडीएम को जारी किए थे। इस पर एसडीएम सदर पप्पू गुप्ता ने पंजाब नेशनल बैंक की निशातगंज शाखा लखनऊ के प्रबंधक को पत्र लिखकर कर बीएसए के वेतन खाता से 286235 रुपये रोकने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस धनराशि के अतिरिक्त खाता का संचालन जारी रखा जाए।
विज्ञापन
इस संबंध में बीएसए डा. बृजेश मिश्र ने बताया कि विद्यालय का वर्ष 2015 तक का भुगतान किया जा चुका है। विद्यालय के किराए के भुगतान का दायित्व वित्त विभाग का है। उनको इससे कोई सरोकार नहीं है वह इस आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील करेंगे। उनके वेतन खाते से नियमानुसार रिकवरी नहीं की जा सकती है।