{"_id":"6803ed3d8914d983260c7eb9","slug":"brothers-were-beaten-and-robbed-three-arrested-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-129986-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सगे भाइयों को पीटकर लूटा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सगे भाइयों को पीटकर लूटा, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के फूलबेहटा निवासी रणधीर राठौर शहर में सिनेमा चौराहा पर एक दुकान में काम करते हैं। उनका भाई सर्वजीत राठौर भी एक कंप्यूटर शॉप पर काम करता है। रणधीर के मुताबिक शुक्रवार रात दोनों भाई बाइक से गांव जा रहे थे।
शहर कोतवाली क्षेत्र में काशीपुर मोड़ के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। मारपीट कर साढ़े चार हजार रुपये, दुकान की चाबी और दोनों मोबाइल लूट लिए। जावनकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र शहर कोतवाल संजय त्यागी मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि देहात और शहर कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम ने बरनई निवासी विपिन, मुनीम और सुनील को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दुकान की चाबिया, साढ़े चार हजार रुपये और दोनों मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। घटना में इस्तेामल की गई बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली है।