फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bolero overturned due to tyre burst, two including a child died, seven injured

Hardoi News: टायर फटने से पलटी बोलेरो, बच्चे समेत दो की मौत, सात घायल

Wed, 07 May 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 07 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bolero overturned due to tyre burst, two including a child died, seven injured
फोटो-पलटी पड़ी बोलेरो। संवाद
विज्ञापन

फोटो-घटनास्थल पर बिलखते परिजन। संवाद
- लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर मतुआ पुल की घटना,
बोलेरो पलटने के दौरान पुल से गिरे दो लोग - तिलक चढ़ाकर वापस आ रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी


कछौना। लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर मतुआ पुल पर टायर फटने से बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी दौरान बोलेरो सवार बच्चे समेत दो लोग पुल से नीचे सड़क पर जा गिरे। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई, जबकि बच्चे के पिता समेत सात लोग घायल हो गए।

इनमें से भी एक बच्चे को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। बोलेरो सवार सभी लोग तिलक चढ़ाकर वापस अपने गांव जा रहे थे। संडीला कोतवाली क्षेत्र के जमसारा निवासी कमलेश की पुत्री अर्चना की शादी बघौली थाना क्षेत्र के ककेड़ा गांव निवासी सीताराम के पुत्र किशोर से तय हुई है। बुधवार को कमलेश बेटी का तिलक चढ़ाने ककेड़ा गए थे। गांव से बड़ी संख्या में पारिवारिक लोग भी तिलक चढ़ाने गए थे। गांव निवासी कंचन लाल (40) उनका पुत्र योगेश (6), गांव के ही श्याम प्रकाश (30), मुलायम (30) और उसका पुत्र शिवांशू (7), सीपू (30), मंगल (40), विनोद (30) और अवधेश (40) भी एक बाेलेरो से तिलक चढ़ाने गए थे। शाम लगभग साढ़े छह बजे यह लोग वापस आ रहे थे। लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कछौना कोतवाली क्षेत्र में मतुआ पुल पर बोलेरो का टायर फट गया। इसके कारण अनियंत्रित होकर बोलेरो पुल की रेलिंग से टकराकर पलट गई। इसी दौरान योगेश और श्याम प्रकाश पुल से नीचे सड़क पर जा गिरे, जबकि बाकी लोग पुल पर ही गिरे। पुल से नीचे गिरने के कारण योगेश और श्याम प्रकाश की मौत हो गई। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज हरदोई भेजा गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद शिवांशू को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed