फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Body of a woman constable posted in Lucknow found hanging

Hardoi News: लखनऊ में तैनात महिला सिपाही का फंदे से लटका मिला शव

Wed, 04 Feb 2026 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Body of a woman constable posted in Lucknow found hanging
हरदोई। लखनऊ कमिश्नरेट के इंदिरानगर थाने में तैनात महिला सिपाही ने आलू थोक स्थित आवास में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना को लेकर परिजन चुप्पी साधे हैं। महिला सिपाही ने 12 साल पहले प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन

मूलरूप से बरेली की रहने वाली प्रीति (30) 2021 बैच की सिपाही थी। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि प्रीती ने 12 साल पहले जातिबंधन तोड़कर सौरभ श्रीवास्तव के साथ प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों हरदोई आ गए थे। यहां सौरभ के चाचा आलू थोक में रहते हैं। चाचा के घर में ही सौरभ और प्रीति रहते थे। प्रीति के सात माह की एक बच्ची है। पांच दिन पहले वह चचेरे देवर की दस फरवरी को होने वाली शादी के कारण अवकाश पर घर आई थी।
विज्ञापन

परिजनों का दावा है कि दो मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर शाम तक प्रीति ने घरेलू काम किया। इसके बाद नीचे के कमरे में चली गई। काफी देर तक वह नजर नहीं आई तो देवर पंकज उन्हें बुलाने पहुंचा। दरवाजा बंद होने पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो प्रीति साड़ी के फंदे से लटक रही थीं। उनके जीवित होने की आस में परिजनों ने किसी तरह कमरे में घुसकर उन्हें फंदे से उतारा। एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन शव लेकर घर आए और पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि शव मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed