फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bodies of siblings who drowned in the Sai River recovered.

Hardoi News: सई नदी में डूबे भाई-बहन के शव बरामद

Wed, 16 Sep 2026 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Bodies of siblings who drowned in the Sai River recovered.
फोटो-20- इकरा। फाइल फोटो
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के कंजौरा में मंगलवार काे सई नदी में डूबे भाई-बहन के शव बुधवार को गोताखोरों ने बरामद कर लिए। बहन का शव बुधवार सुबह छह बजे घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर मिला। शव सात घंटे बाद 300 मीटर दूर भाई का भी शव मिल गया।
विज्ञापन

कंजौरा निवासी मकबूल मिर्जापुर जनपद में वॉल कंपाउंड का काम करते हैं। पत्नी आफरीन परिवार के साथ गांव में रहती हैं। सोमवार दोपहर बाद तीन बजे उनकी बेटी इकरा (13) और पुत्र फजल (10) गांव के ही रहने वाले महताब (14), दीपक (13) और समीर (11) के साथ गांव के पास से निकली सई नदी में नहाने गए थे। नदी में नहाते समय अचानक इकरा गहरे पानी में डूबने लगी तो भाई फजल ने उसे बचाने की कोशिश की।
विज्ञापन

इस दौरान दोनों गहरे पानी में जाकर डूब गए। साथ में नहा रहे बच्चों की जानकारी पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश का अभियान चलाया गया। घटनास्थल से लगभग दो किलोमीटर दूर बुधवार सुबह छह बजे इकरा का शव गोताखोरों ने बरामद कर लिया। यहां से 300 मीटर दूर सात घंटे बाद फजल का शव भी बरामद हो गया। शव मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। इकरा पड़ोस के ही गांव में एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी जबकि फजल कक्षा दो का छात्र था। छह भाई-बहनों में इकरा चौथे नंबर की और फजल पांचवें नंबर का था। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

फोटो-20- इकरा। फाइल फोटो

फोटो-20- इकरा। फाइल फोटो

फोटो-20- इकरा। फाइल फोटो

फोटो-20- इकरा। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed