फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bike rider nephew died due to truck collision, uncle injured

Hardoi News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौत, चाचा घायल

Sun, 16 Jul 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 16 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
bike rider nephew died due to truck collision, uncle injured
मॉधौगंज। कटरा-बिल्हौर हाइवे पर माधौगंज थाना क्षेत्र में चंदीपुर गांव के पास तेज रफ्तार मल्लवां की ओर जा रहे ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहे भतीजे की मौके पर मौत हो गई, जबकि साथ में बैठे चाचा घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक व उसके चालक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

माधौगंज थाना के क्योटी गांव निवासी वारिश (20) मजदूरी करता है। उसका चाचा नसीर अहमद (45) राजमिस्त्री का काम करता है। दोनों शनिवार की शाम को बाइक से घर लौट रहे थे। कटरा -बिल्हौर हाइवे पर माधौगंज थाना क्षेत्र में चंदीपुर गांव के सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस पर बाइक चला रहा वारिश सड़क पर गिरकर घायल हो गया। वही चाचा नसीर अहमद सड़क की पटरी की तरफ गिर गया। इसी बीच ट्रक वारिश को रौंदता हुआ निकल गया। इससे वारिस की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चाचा नसीर अहमद घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक व उसके चालक को पकड़ लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया वारिस हेलमेट नही लगाए था। वारिस की दो साल पहले शादी हुई थी। पत्नी गुलप्सा व मां जहरुन निशा का रो-रो कर हाल खराब है। थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया अभी तहरीर नही मिली है। मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed