फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike rider going to in-laws' house to bid farewell to wife dies in accident

Hardoi News: पत्नी को विदा कराने ससुराल जा रहे बाइक सवार की दुर्घटना में मौत

Tue, 28 May 2024 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bike rider going to in-laws' house to bid farewell to wife dies in accident
हरदोई। पत्नी को विदा कराने ससुराल बाइक से जा रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के हथियाई निवासी रामऋषी (30) पिता हेमराज के साथ खेती करते थे। दो माह पहले उनकी पत्नी छोटी ने बेटे को जन्म दिया था। 15 दिन पहले रामऋषी अपनी पत्नी छोटी को उसके मायके बघौली थाना क्षेत्र के कोढ़वा गांव छोड़ आए थे। सोमवार को रामऋषी बाइक से पत्नी को विदा कराने के लिए जा रहे थे। सिकंदरपुर में डबल नहर पुल पर किसी तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में रामऋषी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाई और परिजनों को सूचना देने के साथ ही उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल से हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लखनऊ ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना बघौली थाना क्षेत्र में हुई है। इसलिए एफआईआर वहीं दर्ज हेागी। बघौली थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed