फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bifra Bajayumo , put jam

बिफरा भाजयुमो, लगाया जाम

Fri, 24 Jul 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Fri, 24 Jul 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
जिले को अघोषित बिजली कटौती से जूझते देख भाजयुमो पदाधिकारियों और
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नगर के सिनेमा चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।

नगर के सिनेमा चौराहे पर एकत्र होने के बाद भाजयुमो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने कहा कि शाहाबाद, सांडी, पिहानी, संडीला, बेनीगंज, बिलग्राम, मल्लावां, माधौगंज, पाली, कछौना, गोपामऊ समेत सभी कसबों में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से ठप है।

सभी कसबों में दो से तीन घंटे ही आपूर्ति हो रही है। जिले के सभी गांव में भी बिजली व्यवस्था प्रभावित है। ज्यादातर गांव में विद्युत आपूर्ति ही नहीं हो रही, जिससे किसान परेशान हैं और धान की फसल भी प्रभावित हो रही है। जिलाध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि हरदोई शहर में लो वोल्टेज व लोकल फाल्ट से कई मोहल्ले विद्युत आपूर्ति से परेशान हैं।

जिले में चल रहे विद्युत जांच अभियान से आम जनता परेशान है। अभियान की आढ़ में जनता से धन उगाही का धंधा चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कराही पावर हाउस में पिछले पांच साल से फुं की ट्राली बदली जाए, जिससे पचकोहरा, बम्हनाखेड़ा, पुन्निया, चमरहिया, सिंधुवामऊ, कराही, बल्लीपुर समेत दर्जनों गांव को सुचारु रूप से बिजली मिल सके।

इसके बाद जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे भाजयुमो पदाधिकारियों ने पांच सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपा तथा मांगों पर जल्द से जल्द कार्यवाई कराने की मांग की। इस मौके पर अजीत सिंह बब्बन, अर्जुन सिंह चंदेल, अभिषेक शुक्ला, अभिषेक पांडे, जितेंद्र सिंह, प्रवेश सिंह, अनुराग मिश्रा और अजय सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed