{"_id":"627e99edc3fa4b572a640a2a","slug":"bhanja-died-in-accident-mama-injured-hardoi-news-knp6966099186","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार भांजे की मौत, मामा घायल 17-54-17","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार भांजे की मौत, मामा घायल 17-54-17
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहंदर। कछौना कोतवाली क्षेत्र में संडीला-मल्लावां मार्ग पर गुरुवार देर रात बाइक में डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भांजे सूरज की मौत हो गई जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फखरुद्दीन निवासी सूरज (16) गुरुवार रात मामा सचिन (24) के साथ बाइक से खजोहना गांव गया था। देर रात दोनों वहां से लौट रहे थे। रास्ते में कछौना कोतवाली क्षेत्र में संडीला-मल्लावां मार्ग पर जैतनगर गांव के सामने पीछे से आई डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के पीछे बैठा सूरज उछल कर सड़क पर जा गिरा।
सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक डीसीएम लेकर भाग गया। बाइक चला रहा सचिन हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।