{"_id":"6a14850fbf3a292d2d0d757d","slug":"bhakiyu-alleges-black-marketing-of-urea-demands-action-hardoi-news-c-213-1-hra1004-150367-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: भाकियू ने लगाया यूरिया की कालाबाजारी का आरोप, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: भाकियू ने लगाया यूरिया की कालाबाजारी का आरोप, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
हरदोई। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता गुट) की पंचायत सोमवार को कलक्ट्रेट में धरनास्थल पर हुई। इस दौरान यूरिया की किल्लत का मामला जोरशोर से उठा। यूरिया की कालाबाजारी किए जाने के आरोप भी लगाए गए। पंचायत के बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष प्रेम सागर यादव ने पंचायत के दौरान कहा कि यूरिया 450 रुपये से 500 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से बेची जा रही है। कालाबाजारी किए जाने के कारण किसानों को यूरिया नहीं मिल रही है। किल्लत दूर कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग प्रशासन से की। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में रात में बिजली कटौती बंद करने, बिलग्राम के गुरौली पुसेड़ा में मंदिर की जमीन को कब्जा कराने की मांग भी ज्ञापन में की गई है।
साथ ही हरियावां के कुरसेली गांव में सड़क बनवाने और गांव की गलियों में सफाई कराने, बिलग्राम के कुंदरौली सादिकपुर और गुलरिहापुरवा से खेतारपुर तक रास्ता बनवाने की मांग की गई है। पंचायत के दौरान अर्चना, विशंभर दयाल, राघवेंद्र सिंह, सियावती, द्रौपदी आदि मौजूद रहीं।