फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   besahar bachho ki madadgaar bani sp

बेसहारा बच्चों की मददगार बनी सपा

Wed, 24 Jun 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
besahar bachho ki madadgaar bani sp
फोटो- 36- शुक्लापुर में सुनीता कुशवाहा और उनके बच्चों से बातचीत करते सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्म? - फोटो : HARDOI
हरदोई। समाजवादी पार्टी ने दो पीड़ित परिवारों के बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली है। सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि इन दोनों परिवारों के मुखिया की मौत करंट लगने से हो गई थी। अब पार्टी की ओर से बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मल्लावां विकास खंड के ग्राम शुक्लापुर में अनिल कुमार कुशवाहा की बीते दिनों करंट लगने से मौत हो गई थी। सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ अनिल की पत्नी सुनीता कुशवाहा से मुलाकात की। उनके तीनों बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा पार्टी द्वारा लिए जाने की जानकारी दी। पार्टी नेता बुद्धिप्रकाश पटेल को सपा जिलाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि तीनों बच्चों की आवश्यकताओं से अवगत कराएं ताकि मदद दिलाई जा सके। वहीं माधौगंज के ग्राम करवा निवासी सुभाष चंद्र यादव की भी करंट लगने से मौत हुई थी। उनके भी दो बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा सपा द्वारा लिए जाने की बात कही। इस दौरान सपा जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल, अमित सिंह मीतू, सईद अहमद, अखिलेश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed