फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Be hanged without penalty : Khan

फांसी दिए बगैर भी हो सकती कड़ी सजा : खान

Fri, 04 Sep 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Fri, 04 Sep 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Be hanged without penalty : Khan

दिल्ली की मानवाधिकार कार्यकर्ता शबनम खान ने कहा कि

विज्ञापन
अपराधी को सजा सिर्फ फांसी देकर ही नहीं, बल्कि जिंदा रखकर भी दी सकती है। फांसी देकर उसके जीने के अधिकार को छीना नहीं जाना चाहिए। कहा कि यूपी में मानवाधिकारों के हनन की एक बड़ी वजह जनता का जागरूक नहीं होना है।

लोहानी में समरीन जैदी के आवास पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि ईमानदारी और सच्चाई की लड़ाई में दिक्कतें आती हैं, पर पराजय नहीं होती। हमें अपने अधिकारों की लड़ाई पूरी निर्भीकता के साथ लड़नी चाहिए। मानवाधिकारों के हनन में सियासत की बड़ी दखलंदाजी पर कहा कि हनन करने वाले अफसरों पर किसी न किसी नेता का हाथ होता है।

उन्होंने यूपी के हालात को शर्मनाक बताते हुए कहा कि यहां पीड़ित पक्ष ही पुलिस से अपनी बात कहने से डरता है। ऐसे में उनमें सुरक्षा की भावना कैसी आ सकती है। फांसी के मुद्दे पर बोलीं कि अपराधी को कठोर सजा जरूरी नहीं फांसी ही देकर दी जाए। उसे जिंदा रख भी सख्त सजाएं दी जा सकती हैं।

हर व्यक्ति को जीने का अधिकार है, फिर चाहे वह अपराधी ही क्यों न हो। जुर्म करने वाले को सजा जरूर मिलनी चाहिए, पर उसके जीने का अधिकार बाकी रहना चाहिए। उन्होंने प्रशासनिक खामियों को खत्म करने का मानवाधिकारों के प्रति जनजागरण को समय-समय पर कई आयोजन होने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि शीघ्र ही वह यूपी में अभियान शुरू करेंगी, जिसकी शुरुआत हरदोई से होगी। इस मौके पर मतीन साबिर सिद्दीकी, रेहान हैदर, वसी हैदर, जुबैर गाजी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed