{"_id":"5f3583658ebc3eaad348baca","slug":"barish-hardoi-news-knp576756947","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछौना में सीएचसी तो संडीला में बाजार जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछौना में सीएचसी तो संडीला में बाजार जलमग्न
विज्ञापन
फोटो-22- कछौना सीएचसी परिसर में बारिश के बाद कुछ ऐसे नजर आया हाल। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बारिश के बाद कछौना में सीएचसी पानी में डूबी नजर आई तो वहीं संडीला में मुख्य बाजार किसी नहर की तरह दिखाई दे रही थी। बारिश ने जिले के कस्बाई व ग्रामीण इलाकों में जलभराव की स्थिति से लोग परेशान रहे। संडीला, कछौना व माधौगंज आदि कस्बों में ज्यादा समस्या रही।
कछौना प्रतिनिधि के अनुसार बारिश के चलते कई जगह सड़कों व गलियों में जलभराव हो गया। जल निकासी की व्यवस्था बेहतर न होने के कारण सीएचसी तालाब सी नजर आई। इससे आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी। परिसर में खड़ी एंबुलेंस भी जलभराव में फंस गईं। सीएचसी प्रशासन की ओर से जल निकाली का प्रयास तेज कर दिया गया है।
संडीला प्रतिनिधि के अनुसार बारिश के बाद शहर में मुख्य मार्ग, उन्नाव रोड, हास्पिटल गली व गल्ला मंडी समेत अन्य सड़कों पर जलभराव हो गया। शहर में बाढ़ जैसे हालात नजर आए। इन मार्गों पर घुटनों तक पानी भरा नजर आया। बाजार में सड़क पर गड्ढा होने के कारण जलभराव में ई-रिक्शा समेत कई वाहन पलट गए, जिसमें लोग चोटहिल हुए। माधौगंज प्रतिनिधि के अनुसार बारिश के बाद नगर के सदर बाजार, नरपति सिंह इंटर कॉलेज, पशु चिकित्सालय व आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पानी भर गया। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

फोटो-16- संडीला बाजार में बारिश के हुआ जलभराव व गड्ढे में फंसकर पलटे ई-रिक्शा को सीधा करते लोग। संवा?- फोटो : HARDOI
विज्ञापन