{"_id":"ae4d391fe8fbfb45e724c2ca64b217f4","slug":"asana-and-pranayama-practice-made-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसन और प्राणायाम का कराया अभ्यास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसन और प्राणायाम का कराया अभ्यास
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 15 Jun 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद उद्यान में आयोजित नि:शुल्क आसन, प्राणायाम,
विज्ञापन
ध्यान शिविर में पतंजलि योग समिति के प्रभारी हरिवंश सिंह ने कहा कि ईश्वर
एक है। सबका मालिक है। उपासना के लिए ध्यान लगाना जरूरी है। एक मिनट का भी
ध्यान परमात्मा के प्रति केंद्रित हो जाए तो निश्चित से जीवन में आनंद
मिलेगा।
इस दौरान ध्यान की विधियों पर चर्चा करते हुए कहा कि मन चंचल होता है। चित्त पर नियंत्रण करने के बाद ही ध्यान लगता है, पर चित्त पर नियंत्रण एक दिन में नहीं हो सकता है। इसके लिए शरीर को स्वस्थ होना चाहिए, क्योंकि अस्वस्थ शरीर से ध्यान से लगाना मुश्किल है।
स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक है कि आहार और विचार संतुलित होने के साथ ही आसन एवं प्राणायाम नियमित रूप से करना चाहिए। उन्होंने शिविर में आए लोगों को प्राणायाम एवं आसनों का अभ्यास कराया। इस मौके पर प्रतिभा गुप्ता, इंतजार हुसैन, नवाब मुजीव, वाहिद अली, अमित रस्तोगी, नीलम, समुन, कंचन और सुधा आदि लोग मौजूद थे।