{"_id":"68559c84e61090e6c90b6546","slug":"arvind-roy-became-bilgram-kotwal-umesh-was-given-the-responsibility-of-shahabad-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-133171-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अरविंद राॅय बने बिलग्राम कोतवाल, उमेश काे शाहाबाद की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अरविंद राॅय बने बिलग्राम कोतवाल, उमेश काे शाहाबाद की जिम्मेदारी
Fri, 20 Jun 2025 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पांच निरीक्षकों और 12 उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया है। फेरबदल की जद में कई कोतवाली और थाना प्रभारी भी आ गए हैं।
पुलिस अधीक्षक के पीआरओ अरविंद कुमार रॉय को बिलग्राम का कोतवाल बनाया गया है। लोनार के प्रभारी निरीक्षक रहे उमेश त्रिपाठी को शाहाबाद का नया कोतवाल बनाया गया है। बिलग्राम कोतवाल राकेश यादव को अब सांडी की जिम्मेदारी दी गई है। शाहाबाद के कोतवाल रहे ब्रजेश कुमार रॉय को साइबर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
साड़ी के थानाध्यक्ष केके यादव को संडीला का बसड्डा चौकी का प्रभारी बना दिया गया है। संडीला कस्बा चौकी प्रभारी नीरज कुमार को अरवल का थानाध्यक्ष बनाया गया है। अरवल थानाध्यक्ष रहे विवेक वर्मा को लोनार की जिम्मेदारी दी गई है। साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक रहे वहीद अहमद को साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया है। साइबर सेल में तैनात उपनिरीक्षक प्रिंस कुमार को संडीला कस्बा चौकी प्रभारी बनाया गया है। बिलग्राम में तैनात उपनिरीक्षक अनिल सिंह को हरपालपुर का एसएसआई बनाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस लाइन से राजेश कुमार यादव को गौसगंज चौकी प्रभारी बनाया गया है। प्रभाकर सिंह को माडर चौक प्रभारी बनाया गया है। रणजीत सिंह को हरपालपुर, विशाल पुंडीर को पिहानी, विजय शुक्ला को हरपालपुर, प्रवीण चंद्र मिश्रा को अतरौली में तैनाती दी गई है। हरपालपुर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक आकाश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है।