फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Application for construction of toilet was rejected after writing that she did not live in the village.

Hardoi News: गांव में नहीं रहती लिख निरस्त कर दिया गया था शौचालय निर्माण का आवेदन

Wed, 25 Sep 2024 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Application for construction of toilet was rejected after writing that she did not live in the village.
हरदोई। सरकार से लेकर डीएम और सीडीओ तक की मंशा है कि हर पात्र को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए आर्थिक सहायता दी जाए।
विज्ञापन

अफसोस पात्रों का चयन करने में गांव की राजनीति ही नहीं आर्थिक खेल भी हो जाता है। पचदेवरा थाना क्षेत्र के आमतारा गांव में शौच के दौरान तालाब में डूबकर जान गंवाने वाले युवक की पत्नी के नाम से किया गया शौचालय के लिए आवेदन प्रधान और सचिव की संयुक्त रिपोर्ट पर खारिज कर दिया गया था। खारिज करने की वजह गांव का निवासी न होना बताया गया था, जबकि मृतक की पत्नी के पास गांव के पते से ही आधार कार्ड भी है।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के आमतारा गांव निवासी राकेश के मकान में शौचालय नहीं था। मंगलवार रात वह गांव के बाहर स्थित तालाब के किनारे शौच के लिए गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से तालाब में डूबकर उसकी मौत हो गई थी। पत्नी अरुणा से बात की गई तो पता चला कि उसने शौचालय निर्माण के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसका आवेदन खारिज कर दिया गया। संवाद न्यूज एजेंसी ने इसकी पड़ताल की तो पता चला कि मृतक की पत्नी अरुणा ने शौचालय निर्माण के लिए आवेदन किया था। इस आवेदन को ऑनलाइन जांचा गया तो पता चला कि इसे अपात्र बताकर निरस्त कर दिया गया है। अपात्रता की वजह तो और भी चौंकाने वाली है। ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव की संयुक्त रिपोर्ट में लिखा गया कि अरुणा गांव की निवासी नहीं है। इसके बाद आगे की पड़ताल हुई तो रिपोर्ट झूठी साबित हुई। अरुणा गांव में ही रहती है और उसके पास आधार कार्ड भी है। इस कार्ड में भी पता आमतारा गांव ही पड़ा है।
विज्ञापन

पचदेवरा। पचदेवरा थाना क्षेत्र के आमतारा गांव में शौच के लिए गए युवक की पैर फिसलने से तालाब में डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




आमतारा निवासी राकेश (24) तांगा चलाते थे। मंगलवार रात वह गांव स्थित तालाब के किनारे शौच के लिए गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में डूब गया। उधर से निकले ग्रामीणों ने उसे पानी में डूबते देखा तो बचाने का प्रयास किया और मशक्कत कर उसे बाहर निकाला। परिजन इलाज के लिए शाहजहांपुर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन शव लेकर वापस गांव आए। भाई मुकेश ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिवार में पत्नी अरुणा देवी, एक पुत्र और एक पुत्री है। दो भाइयों में बड़ा था। पचदेवरा थानाध्यक्ष प्रेम सागर ने बताया कि तालाब में डूबने से युवक की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed