{"_id":"6aaec5482e450e551c0e82a9","slug":"attachment-proceedings-hardoi-news-c-213-1-hra1021-156994-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 56 लाख के 11 बिजली बकायेदारों पर कुर्की की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 56 लाख के 11 बिजली बकायेदारों पर कुर्की की कार्रवाई
विज्ञापन
हरदोई। विद्युत वितरण निगम सदर के 56 लाख 22 हजार 232 के बिजली बिल का बकाया जमा न करने वाले 11 उपभोक्ताओं के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की गई। विद्युत वितरण निगम की ओर से राजस्व विभाग को सूची उपलब्ध कराई गई थी। उसी के आधार पर राजस्व विभाग की ओर से कार्रवाई की गई।
बिजली कनेक्शन लेने के बाद कई उपभोक्ता लगातार बिल जमा नहीं कर रहे थे। इससे उनके ऊपर बिजली का बिल लगातार बढ़ता जा रहा है। बिल जमा न करने पर विद्युत वितरण निगम की ओर नोटिस जारी किया गया मगर इसके बाद भी उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किया। इस पर उपभोक्ताओं को आरसी जारी की गई थी। राजस्व विभाग की ओर से आरसी जारी करने के बावजूद भी उपभोक्ताओं की ओर से बिल की धनराशि जमा नहीं की गई। अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि बिजली बिल की बकाया धनराशि जमा न करने पर उपभोक्ताओं के खिलाफ चल-अचल संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की गई है।
इन पर हुई कार्रवाई
चुन्नी सिंह पर 11,69,990, दीपक पर 6,13,802, रोशनलाल पर 5,97,206, सूफियान पर 6,08,902, संदीप कुमार गुप्ता पर 5,86,648, राजीव कुमार पर 3,37,553, अजय पाल पर 4,32,177, राजेश कुमार पर 3,00,155, शाहिद खान पर 2,18,233, कन्हैया पर 2,77,370, अजीज अहमद पर 4,84,295 रुपये बिजली बिल बकाया है।