फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Answers sought from 36 including 18 PO on negligence in e-muster roll feeding

Hardoi News: ई-मस्टर रोल फीडिंग में लापरवाही पर 18 पीओ सहित 36 से जवाब तलब

Wed, 11 Oct 2023 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Answers sought from 36 including 18 PO on negligence in e-muster roll feeding
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। जाॅबकार्ड धारकों को रोजगार दिए जाने के साथ ही समय से भुगतान के लिए मनरेगा में ई-मस्टर रोल की फीडिंग की व्यवस्था है। कार्यक्रम अधिकारियों (पीओ), अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) ने मनरेगा वेबपोर्टल पर ई-मस्टर रोल पर फीड नहीं कराए हैं। फीडिंग में लापरवाही पर 18 विकास खंड के पीओ सहित 36 अधिकारियों से जवाब-तलब किया गया है।
मनरेगा में रोजगार की गारंटी पूरी करने के लिए श्रमिकों के ई-मस्टर रोल ऑनलाइन फीड कराए जाने के साथ ही समय से भुगतान के लिए फंड ट्रांसफर ऑर्डर की व्यवस्था है। 66,642 ई-मस्टर रोल पर श्रमिकों ने काम पाया है जबकि 12,934 ई-मस्टर रोल पर शून्य उपस्थिति दर्ज की गई है। 1,933 ई-मस्टर रोल फीडिंग के लिए मनरेगा वेबपोर्टल पर फीडिंग के लिए लंबित प्रदर्शित हो रहे हैं।
विज्ञापन

इसमें विकास खंड शाहबाद में सर्वाधिक 437, भरावन में 206, संडीला में 192, बिलग्राम में 159, टड़ियावां में 152, कोथावां में 102, अहिरोरी में 90, बावन में 86, टोडरपुर में 69, माधौगंज में 65, हरपालपुर में 58, मल्लावां में 57, कछौना में 50, हरियावां व सांडी में 48-48, भरखनी में 39, पिहानी में 37 व बेहंदर में 36 ई-मस्टर रोल शामिल हैं। लंबित ई-मस्टर रोल के चलते जिले की ऑनलाइन स्थिति पिछड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रम रोजगार उपायुक्त आरपी सिंह ने सुरसा के कार्यक्रम अधिकारी व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को छोड़कर अन्य 18 विकास खंडों के कार्यक्रम अधिकारियों व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों से जवाब तलब किया है। कहा है कि दो दिन में सभी ई-मस्टर रोल की फीडिंग कराते हुए भुगतान सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed