{"_id":"683b3cbe15c879934000d6f5","slug":"an-old-woman-died-under-suspicious-circumstances-at-her-daughters-house-hardoi-news-c-213-1-hra1006-132146-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पुत्री के घर संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पुत्री के घर संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत
विज्ञापन
भरावन। बीते मंगलवार को पुत्री के घर गई वृद्धा की शुक्रवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका का पुत्र जब शव घर लेकर आया तो सिर व पीठ पर चोट के निशान नजर आए। इस पर उसने पुलिस का सूचना दी।
अतरौली थाना क्षेत्र के छतिहा गांव निवासी मुन्नी देवी (70) मंगलवार को संडीला कोतवाली क्षेत्र के सोलिहामऊ गांव निवासी अपनी बेटी नीलू सिंह पत्नी रामचंद्र के यहां गई थी। शुक्रवार की रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने से वहीं मौत हो गई। रामचंद्र ने साले सतीश को फोन लगाकर सास की मौत होने की जानकारी दी।
शनिवार सुबह सतीश शव लेकर गांव आ गए। शव देखने पर उन्हें सिर व पीठ पर चोट के निशान दिखे। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतक के दामाद रामचंद्र ने बताया कि सास काफी दिनों से बीमार थीं। बीमारी से मौत हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि मृतका के पुत्र की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।