फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   After revolver and pistol, Webley Scott made airgun

Hardoi News: रिवॉल्वर और पिस्टल के बाद वेब्ले स्कॉट ने बनाई एयरगन

Sun, 23 Mar 2025 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
After revolver and pistol, Webley Scott made airgun
हरदोई। ब्रिटेन की मशहूर हथियार बनाने वाली कंपनी वेब्ले स्कॉट रिवॉल्वर और पिस्टल बनाने के बाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की एयरगन लांच करने जा रही है। संडीला के औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में वेब्ले स्काॅट के साथ मिलकर स्याल ग्रुप ने साल 2020 में हथियार बनाने का काम शुरू किया था। वेब्ले स्कॉट के हथियार के उत्पादन से जिले को अलग पहचान मिली है।
विज्ञापन

लड्डू के लिए प्रसिद्धि पाने के बाद संडीला को अब स्याल ग्रुप ने वेब्ले स्कॉट के साथ मिलकर विश्व पटल पर ला दिया है। प्रधानमंत्री के लोकल फॉर वोकल और मेक इन इंडिया के संकल्प और मुख्यमंत्री के उत्तर प्रदेश को उद्यम प्रदेश बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए संडीला में औद्योगिक क्षेत्र का लगातार विस्तार किया जा रहा है। फेज-2 में हैंडगन बनाने की दिग्गज कंपनी वेब्ले स्कॉट के साथ कानपुर और लखनऊ की आर्म्स कंपनी की स्याल मैन्युफैक्चरर्स प्राइवेट लि. ने पहली शस्त्र निर्माण की फैक्टरी लगाई। करीब 35 साल बाद वेब्ले स्कॉट ने भारत में स्याल ग्रुप के साथ हथियार लांच किए हैं।
विज्ञापन

स्याल मैन्युफैक्चरर्स प्राइवेट लि. के निदेशक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि विदेशी कंपनी वेब्ले स्कॉट के साथ शस्त्र निर्माण इकाई की स्थापना और उत्पादन गौरव की बात है। मेक इन इंडिया के संकल्प को पूरा किया गया है। इससे लोगों को रोजगार भी मिला है। बताया कि बिना लाइसेंस के बाजार में खरीदी जा सकने वाली वेब्ले स्कॉट की एयरगन का उत्पादन शुरू किया गया है। जल्द ही इसे बाजार में भी आम लोगों के लिए उतारा जाएगा। बताया कि इससे पहले निर्माण इकाई ने .32 बोर की रिवॉल्वर और .32 बोर की पिस्टल को बाजार में उतारा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विदेशों में भी जाएगी संडीला की एयरगन
कंपनी के निदेशक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि एयरगन अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता की बनाई गई है। एयरगन की नाल की लंबाई 15 इंच रखी गई है। आयतित लकड़ी से हैंडल तैयार किया गया है। एयरगन का वजन 3.40 किलोग्राम है। सुविधाजनक और मजबूती के साथ बनाई गई एयरगन की विदेशों में भी मांग है। जल्द ही एयरगन की मांग के अनुसार विदेश में निर्यात किया जाएगा।

--
49 प्रतिशत शेयर वेब्ले स्कॉट के हैं
आर्म्स कंपनी स्याल ग्रुप के निदेशक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि ब्रिटेन की मशहूर कंपनी वेब्ले स्कॉट के साथ हथियार उत्पादन इकाई स्थापना का समझौता हुआ है। समझौते के अनुसार 49 प्रतिशत शेयर वेब्ले स्कॉट के रहेंगे और 51 प्रतिशत हिस्सेदारी स्याल ग्रुप के पास है। रिसर्च एंड डेवलपमेंट और टेक्नोलॉजी भी वेब्ले की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed