फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Action will be taken against the center administrator if there is copying: DM

नकल हुई तो केंद्र व्यवस्थापक पर होगी कार्रवाई : डीएम

Sun, 12 Feb 2023 10:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 12 Feb 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the center administrator if there is copying: DM
नकल हुई तो केंद्र व्यवस्थापक पर होगी कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन

- केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की बैठक में दिए निर्देश
- केंद्र व्यवस्थापकों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के संबंध में रविवार को प्रेक्षागृह में केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा नकल विहीन कराई जाए। नकल मिलने पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जनपद के 143 केंद्रों पर 16 फरवरी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो रही है। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा एवं बोर्ड के निर्देशों का पालन करते हुए जनपद में नकल विहीन एवं शांति पूर्ण परीक्षा कराई जाए। यह हम सब की जिम्मेदारी है। इसमें लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के दौरान बिजली जाने पर जनरेटर आदि की व्यवस्था की जाए, सीसीटीवी बंद न हो और प्रत्येक दिन परीक्षा के बाद की सीसीटीवी फुटेज अपने कंप्यूटर में सेव रखें।
विज्ञापन

बैठक में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजीव मिश्र ने केंद्र से संकलन केंद्र तक लाने वाले बंडल वाहक को एक पारी के लिए 16 रुपये निर्धारित किए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि 1600 रुपये में 100 किलोमीटर की दूरी से बंडल लाना संभव नहीं है। इस पर डीआईओएस वीके दुबे ने कहा कि बोर्ड की ओर से शुल्क निर्धारित है, उसी के आधार पर व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली की उठाई समस्या
सवायजपुर, संडीला, बिलग्राम, सदर एवं सांडी क्षेत्र के केंद्र व्यवस्थापकों ने विद्यालयों में बिजली न होने जानकारी दी। जबकि विद्युत कनेक्शन की धनराशि जमा है। इस पर जिलाधिकारी ने ऐसे विद्यालयों को कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिन विद्यालयों ने कनेक्शन की धनराशि जमा नहीं की है। वह विद्युत कनेक्शन की धनराशि जमा कर दे, ताकि शीघ्र कनेक्शन हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed