{"_id":"691cad0e8e580867c8069c86","slug":"a-vehicle-hit-a-father-and-son-riding-a-bike-killing-the-son-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-140557-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वाहन ने बाइक सवार पिता पुत्र को मारी टक्कर, पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वाहन ने बाइक सवार पिता पुत्र को मारी टक्कर, पुत्र की मौत
विज्ञापन
संडीला। बांगरमऊ मार्ग पर सोमवार देर रात कुदौरी गांव के पास बाइक सवार पिता पुत्र को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गश्त के दौरान पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी संडीला पहुंचाया। यहां पुत्र को मृत घोषित कर दिया गया। पिता को गंभहर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है।
संडीला कोतवाली क्षेत्र के पटेहरा निवासी जाबिर अली (40) जरदोजी कारीगर हैं। उनका पुत्र मोनिस (22) भी जरजोदी करता था। जाबिर के बहनोई रिजवान ने बताया कि सोमवार रात लगभग नौ बजे जाबिर और मोनिस बाइक से घर से निकले थे। जरूरी काम से जाने की बात कहकर गए थे। देर रात बांगरमऊ मार्ग पर किसी वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी।
इसी दौरान अतिरिक्त निरीक्षक इंद्रेश यादव गश्त करते हुए उधर से निकले, तो दोनों घायलों को सीएचसी ले गए। यहां मोनिस को मृत घोषित कर दिया गया। मोनिस के पास से मिले आधारकार्ड के जरिए परिजनों को सूचना दी गई। जाबिर अली को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। अतिरिक्त निरीक्षक इंद्रेश ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन के बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।