{"_id":"6858358c6c75a57c630cfc40","slug":"a-little-rain-thick-clouds-some-sunshine-and-then-extreme-humidity-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-133254-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: थोड़ी सी बारिश, घने बादल कुछ धूप और फिर बेहद उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: थोड़ी सी बारिश, घने बादल कुछ धूप और फिर बेहद उमस
विज्ञापन
हरदोई। बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल रविवार को पूरे दिन चला। सुबह घने बादलों के साथ कुछ मिनट बारिश हुई, लेकिन इसके बाद फिर धूप निकल आई।
इसके बाद तो धूप और बादल का सिलसिला चला तो उमस भरी गर्मी से हर कोई परेशान हो गया। मौसम विभाग की वेधशाला में 2.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। हालांकि, रात तक आसमान में बादलों ने पूरी तरह डेरा जमा लिया था।
पिछले कई दिनों से बूंदाबांदी के बीच धूप की आवाजाही हो रही है। इस कारण उमस भी काफी बढ़ी हुई है। रविवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो मौसम खुशनुमा था। आसमान में बादल छाए हुए थे। लगभग नौ बजे बारिश भी हुई, लेकिन इसके कुछ देर बाद ही धूप निकल आई। लगभग 12 बजे फिर से आसमान में बादलों ने डेरा जमाया, लेकिन हवा न चलने के कारण उमस बढ़ गई। इसके बाद शाम को बादल और सूरज के बीच जोर आजमाइश होती रही।
मौसम विभाग वेधशाला के प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छह किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पूरब की हवाएं चलीं। आर्द्रता सुबह के समय 85 और शाम को 74 फीसदी रही। आसमान में घने बादल भी छाए हुए थे।