फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A DCM truck overturned while trying to save three young men on a motorcycle.

Hardoi News: बाइक सवार तीन युवकों को बचाने में पलटी डीसीएम

Fri, 26 Dec 2025 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
A DCM truck overturned while trying to save three young men on a motorcycle.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के गुलामऊ पुलिया के पास बाइक सवार तीन युवकों को बचाने में डीसीएम पलट गई। इसमें डीसीएम चालक और बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज लाया गया। डीसीएम लखनऊ से शाहजहांपुर जा रही थी।
हादसा लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की देर शाम हुआ। पिहानी नगर के मोहल्ला मुरादखानी बाउली निवासी विकास (25) की एक माह की पुत्री शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थी। विकास की पत्नी पूजा के मुताबिक, बृहस्पतिवार की देर शाम अस्पताल में देहात कोतवाली क्षेत्र के गुलामऊ निवासी विकास के बुआ के पुत्र धर्मेंद्र (30) मौजूद थे।
विज्ञापन

उनके साथ विकास के साढू के भाई राजकुमार (27) भी थे। धर्मेंद्र ने अपने घर से खाना लाने की बात कही। इस पर विकास, धर्मेंद्र और राजकुमार गुलामऊ जाने के लिए बाइक से चल दिए। बिना हेलमेट लगाए बाइक विकास चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लखनऊ के बंथरा से डीसीएम शाहजहांपुर जा रही थी। उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बौरीखेड़ा निवासी बृजेश यादव (30) डीसीएम चला रहे थे। देहात कोतवाली क्षेत्र की गुलामऊ पुलिया के पास विकास ने डिवाइडर के रास्ते से बाइक गुलामऊ के लिए मोड़ दी।

इस दौरान बाइक को बचाने में अचानक डीसीएम चालक ने ब्रेक लगा दी। इसमें डीसीएम पलट गई। इसकी चपेट में आए बाइक सवार भी खंती में जा गिरे। पुलिस को सूचना दी गई। शीशा तोड़ कर डीसीएम से चालक को बाहर निकाला गया। इसमें डीसीएम चालक समेत तीनों युवक घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज लाया गया। देहात कोतवाल हरिनाथ यादव ने बताया कि सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed