{"_id":"75500","slug":"Hardoi-75500-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुओं का पारा चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुओं का पारा चढ़ा
Hardoi
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। जिले में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी शुक्रवार को जिलाधिकारी के दरबार में पहुंचे। संघ पदाधिकारियों का कहना था कि जिले में शिक्षकों के सामने तमाम समस्याएं हैं, उन्हें समय पर वेतन तो मिलता नहीं, बल्कि उनका शोषण और किया जाता है। इन्हीं समस्याओं के विरोध में शिक्षक नेताओं ने जिलाधिकारी को 16 सूत्रीय ज्ञापन देकर समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई।
मिली जानकारी के अनुसार, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय के नेतृत्व में जिलाधिकारी से शिक्षकों की तमाम समस्याओं को लेकर मिलने शिक्षक पहुंचे और समस्याओं का ज्ञापन डीएम को देते हुए शिक्षक नेताओं ने बताया कि संघ ने शिक्षकों की समस्याओं को लेकर 30 मार्च को एक ज्ञापन दिया था, लेकिन उस पर आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद मजबूरन उन्हें फिर से आपके दरबार में गुहार लगानी पड़ रही है। इस दौरान डीएम को दिए गए 16 सूत्रीय ज्ञापन में शिक्षकों का मार्च व अप्रैल माह का वेतन दिलाने, एमडीएम की कनवर्जन कास्ट पूरी मात्रा में भेजने। 1173 शिक्षकों की पदोन्नति के लिए नियुक्ति पत्र दिलाने, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल शुरू करने, टड़ियावां विकास खंड में रसोइया का मानदेय भेजने, जून 2011 से सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों की जुलाई व अगस्त 11 की पेंशन, बीमा धन और पेंशन बिक्री का भुगतान दिलाने, वेतन विसंगति दूर करने, वर्ष 2010-11 की लेखा पर्चियां उपलब्ध कराने समेत कई मांगें उठाई गईं। इन मांगों में सबसे ज्यादा विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों की पदोन्नति के नियुक्ति पत्र दिलाने की मांग उठाई गई है। इस दौरान ज्ञापन देेने वालों में प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री इकबाल बहादुर, सती प्रसाद गुप्ता, हरीशंकर पांडे, अनंत राम, आलोक कुमार, केबी अवस्थी और विपिन सिंह समेत कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।