{"_id":"37-208334","slug":"Hardoi-208334-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिल्ट सफाई को मिले 20 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिल्ट सफाई को मिले 20 लाख
Hardoi
Updated Mon, 01 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। नहरों की सिल्ट सफाई न होने से सिंचाई व्यवस्था बेहतर न होने की शिकायत आए भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही है, पर अब सिंचाई व्यवस्था के लिए किसानों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। राष्ट्रीय जल प्रबंधन योजना के अंतर्गत दो ब्रांचों की नहरों में सिल्ट सफाई को बजट भेज दिया गया।
बारिश कम होने से एक तो वैसे ही खेतों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पाया, उस पर भी नहरों में भी पानी न होने से खेतों में सिंचाई नहीं हो पा रही, जबकि जिनमें पानी आया भी वहां सिल्ट ज्यादा होने से टेल तक पानी नहीं पहुंच सका। ऐसे में किसानों ने भाकियू के साथ मिलकर कई बार प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। जिसको लेकर ही अब शासन को सिल्ट सफाई को बजट देना पड़ा। राष्ट्रीय जल प्रबंधन योजना के अंतर्गत शारदा नहर की लखनऊ ब्रांच की नहरों तथा संडीला ब्रांच की नहरों में सिल्ट सफाई करने को 20 लाख का बजट जारी कर दिया।
अधिशासी अभियंता जेपी सिंह ने बताया कि संडीला रजबहा की सिल्ट सफाई की जा रही है। जिसकी लंबाई 24.88 किमी और क्षमता 82 क्यूसिक पानी की है। इसी प्रकार 11.86 किमी लंबाई की 31.13 क्यूसिक क्षमता की जमकोरा रजबहा, 120 क्यूसिक पानी की क्षमता वाली 31.8 किमी लंबी सरेहरी रजबहा में सिल्ट सफाई का कार्य शुरू कराया जा चुका है। संडीला ब्रांच के अंतर्गत 35.5 क्यूसिक पानी की क्षमता वाली 16.4 किमी लंबी मोहम्मदपुर रजबहा तथा आठ किमी लंबी 20.50 क्यूसिक क्षमता की बरसरा रजबहा में सिल्ट सफाई हो रही है। बताया कि सफाई के बाद किसानों को टेल तक पानी मिल सकेगा।