फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   शबे बरात आज

शबे बरात आज

Fri, 13 Jun 2014 05:31 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Fri, 13 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। गुनाहों से छुटकारे की रात शबे बरात शुक्रवार को मनाई जाएगी। मान्यता है कि अल्लाह इस रात में बंदों की रोजी-रोटी और जिंदगी-मौत के अहम फैसले लिख देता है। आज रात भर मुसलिम इलाकों में चहल पहल के साथ नातख्वानी और तकरीरों का दौर चलेगा।
विज्ञापन

शबे बरात इसलामी साल के आठवें महीने शाबान की चौदहवीं रात को मनाई जाती है। अल्लाह के नबी ने शाबान को अपना महीना बताया और रमजान को अल्लाह का महीना कहा है। शाबान में की जाने वाली इबादतों का भी बड़ा सवाब है। शबे बरात में इंसान के आमाल (कार्य) अल्लाह के सामने पेश किए जाते हैं और अगले पूरे साल के लिए उसका रिज्क और जिंदगी मौत के बारे में अहम फैसले लिखे जाते हैं। नबी का इरशाद है कि इस रात में दुआएं कुबूल होती हैं। हदीस है कि शाबान में नबी-ए-करीम सल्ल. पूरे माह रोजे रखते थे और कब्रिस्तान में जाकर उम्मत के लिए दुआएं करते थे।
विज्ञापन

मुफ्ती नजीब कासमी ने नौजवानोें से शबे बरात पर शांति के साथ इबादतें करने की अपील की है। इधर- उधर टहल कर रात जागने की बजाय मसजिदों और घरों में अल्लाह की इबादत और दुआएं की जानी चाहिए। कहा कि इस रात में कब्रिस्तान जाकर अपने और पूरी कौम के लिए दुआएं करनी चाहिए। अल्लाह इस रात में बंदे की मगफिरत फरमाता है। उधर, पूर्व सभासद मोईनुददीन अंसारी, डा. कमालुद्दीन, मिंहाजुददीन, मोहम्मद आरिफ, अकील अहमद, मोहम्मद नौशाद आदि ने रात भर निर्बाध बिजली आपूर्ति देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed