फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ‘मोदी को माफ नहीं कर सकता सूबा’

‘मोदी को माफ नहीं कर सकता सूबा’

Tue, 22 Apr 2014 05:31 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Tue, 22 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। सपा के राष्ट्रीय महासचिव/सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड त्रासदी में यूपी के पीड़ितों को मोदी ने गुजरात के हेलीकाप्टर पर बिठाने से मना कर दिया था, जिसके चलते कई लोगों की भूख और प्यास से तड़पकर जान चली र्गइ, ऐसे मोदी को यूपी की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि उस आपदा के समय मोदी यूपी के लोगों का ख्याल रखते तो कई लोगों की जान बच सकती थी। वह सोमवार को जीआईसी ग्राउंड पर आयोजित सभा में बोल रहे थे। कहा कि देश सांप्रदायिकता की नहीं, बल्कि धर्मनिरपेक्षता की चाय पीएगा। उन्होेंने कहा कि मैंने पहले ही बोला कि गुजरात अच्छा व्यापारी दे सकता है, नेता नहीं। पीएम इन वेटिंग मुलायम सिंह हैं। यूपी की तुलना गुजरात से बिल्कुल भी नहीं हो सकती। कहा कि बसपा और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। बीएसपी को वोट दिया तो बीजेपी को ही जाएगा। बसपा मुसलमानों की हितैषी नहीं। गुजरात के मंच पर मायावती ने वोट मांगा।
विज्ञापन

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि आज की रैली से हरदोई के लोगों ने दिखा दिया कि किसकी लहर चल रही है। यूपी में लहर मुलायम सिंह की है। केंद्र सरकार यूपी के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। प्रत्याशी ऊषा वर्मा ने कहा कि विषम परिस्थितियों में उनका साथ नेताजी ने दिया। उन्हें नया जन्म दिया और नरेश ने परिवार के मुखिया का फर्ज निभाया। अब आप सभी का सहयोग चाहिए। देश को किसानों की बात कहने वाले नेता की जरूरत है। उधर, जनसभा में अचानक दो कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। मंच से कुछ दूर दो कार्यकर्ताओं में आपस में झड़प होता देख राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने जिलाध्यक्ष राजेश यादव पर जमकर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मंच पर ही जिलाध्यक्ष को सुधार लाने की नसीहत देते हुए सुरक्षा कर्मियों से युवक को वहां से बाहर करने के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस कर्मियों ने युवक को तत्काल वहां से हटाकर जनसभा से दूर कर दिया। हालांकि, मामला आपस में हो रही नारेबाजी को लेकर बताया जा रहा है। वहीं पुलिस द्वारा युवक को समझा कर बाद में छोड़ दिया। लोगों के बीच अचानक हुई इस झड़प से अफरा तफरी का माहौल भी बन गया। इस मौके पर राज्यमंत्री डा. राजपाल कश्यप, विधायक बाबू खां, राजेश्वरी देवी, पीके वर्मा, राजकुमार अग्रवाल, जिलाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष पद्मराग सिंह पम्मू यादव, मुकेश अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, सरताज खां, वसीम अहमद, अनूप त्रिवेदी, अमित त्रिवेदी रानू, जितेंद्र वर्मा जीतू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed