फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   नगर क्षेत्र बढ़ेगा तो होगा भला

नगर क्षेत्र बढ़ेगा तो होगा भला

Tue, 22 Apr 2014 05:31 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Tue, 22 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। शहर का विस्तारीकरण होने पर शहर से सटे करीब आधा दर्जन ग्रामीण क्षेत्र के मोहल्लों की तस्वीर बदल सकती है। जिसको लेकर प्रस्तावित हरदोई महायोजना 2021 के स्वीकृति एवं लागू होने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। पिछले लंबे समय से नगर क्षेत्र का विस्तारीकरण नहीं हुआ, जिससे शहर की सीमा विस्तार एवं विकास पर ब्रेक लगा हुआ है।
विज्ञापन

यह अलग बात है कि तेजी से बढ़ते छोटे शहरों से सटे गांवों में की भूमि की प्लाटिंग होकर लोग वर्षों से रह रहे, पर उन्हें शहरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। नगर क्षेत्र का विस्तार मिलने पर ग्रामीण क्षेत्रों के ये मोहल्ले नगर क्षेत्र में आ सकते हैं। अगर ये मोहल्ले नगर सीमा में आ जाएंगे, तो फिर वहां पर पालिका को विकास कार्य कराने की जिम्मेदारी निभानी होगी और फिर वहां पर लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिल सकेंगी। पिछले लंबे समय से हरदोई महायोजना 2021 के तहत नगर सीमा विस्तार तथा स्वीकृति होने के साथ लागू होने का इंतजार किया जा रहा है। ज्ञात हो कि लंबे समय से शहरी विकास एवं विस्तारीकरण की चर्चा के साथ अफसर बैठकें कर चुके हैं।
विज्ञापन

तत्कालीन डीएम एके द्विवेदी ने करीब तीन माह पहले महायोजना को लेकर जरूरी कार्रवाई पूरी करने तथा सीमा विस्तार के लिए सेटेलाइट से क्षेत्र के विस्तार की मदद लेने के निर्देश दिए थे। सूत्रों का कहना है कि शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्रों के मोहल्लों के नगर सीमा में आने पर वहां बिना ले आउट पास कराए बसाई जा रही कालोनियों एवं प्लाटिंग पर रोक लगेगी और बेतरतीब ढंग से अनाधिकृत रूप से बढ़ रही कालोनियों पर अंकुश लगने के साथ लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। अभी शहर से सटे गांवों में बसी कालोनियों में विकास कार्य कम हैं, जिससे लोगों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि लोस चुनाव के चलते ठंडे बस्ते में पड़ी अन्य योजनाओं की तरह महायोजना 2021 की जानकारी नहीं मिल पा रही, पर चुनाव संपन्न होने के बाद महायोजना को लेकर संबंधित विभागों एवं अफसरों में सक्रियता बढ़ सकती है। फिलहाल तो महायोजना को लेकर लोगों का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। उधर, इस बाबत प्रभारी अधिकारी विनियमित क्षेत्र पप्पू गुप्ता ने बताया कि वह इस संबंध में शासन से जानकारी करने के बाद ही कुछ कह सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed