फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरुदेव महेश्वराय

गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरुदेव महेश्वराय

Fri, 06 Sep 2013 05:36 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Fri, 06 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। देश के प्रथम राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस जिले में मनाया गया। इस मौके पर टीचरों को सम्मानित किया गया। वहीं शिक्षण संस्थाओं में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें छात्रों ने टीचरों को उपहार देकर उनसे आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
विज्ञापन

रफी अहमद इंटर कालेज में सेवानिवृत्त टीचर सुभाष चंद्र मिश्रा व मुन्ने मियां मंसूरी को प्रबंध समिति अध्यक्ष असद अली फारूकी और प्रबंधक अरुणेश बाजपेयी ने सम्मानित किया। उन्होंने टीचरों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। स्कूल में सबसे ज्यादा उपस्थिति होने पर हिंदी प्रवक्ता देश दीपक शुक्ल को सम्मानित किया गया। इसके अलावा बेहतर परिणाम देने वाले टीचरों को भी सम्मानित किया गया। उधर, जीआईसी में डीआईओएस जेपी यादव ने टीचरों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और कहा कि समाज में टीचर को सबसे ज्यादा सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है, इसलिए दायित्व बढ़ जाता है कि वह अपने सम्मान को बनाए रखे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सियाराम निर्मल ने कहा कि टीचरों का दायित्व है कि छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करे। अभिभावक संघ अध्यक्ष दिनेश सिंह चौहान, रामनरेश कनौजिया सहित टीचर मौजूद थे। डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में प्रधानाचार्या लक्ष्मी देवी, सुधा गुप्ता, पूनम गुप्ता, अनुभा मिश्रा, नलिनी सिंह, स्पाली गुप्ता, गुंजन मिश्रा, शिखा मिश्रा, निकिता मिश्रा, अशोक गुप्ता व देवेश प्रसाद को मुख्य अतिथि डा. चित्रा मिश्रा ने सम्मानित किया। इस मौके पर विजया बैंक के प्रबंधक शिवशंकर लाल वर्मा, डा. चित्रा मिश्रा, डा. शिखा तोमर, सीमा मिश्रा, अचैना सोनी, चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक अखिलेश सिंह, पूर्णिमा सिंह, मुकुल सिंह, भूमिका सिंह आदि मौजूद थे। बाल विहार स्कूल में स्कूल प्रबंधक नरेंद्र अग्रवाल, उप प्रबंधक अतुल अग्रवाल ने सेवानिवृत्त टीचर पुष्पा, राधा सिंह और बीना सिंह को सम्मानित किया। कल्पना मिश्रा, पूनम सक्सेना, रामेंद्र लाल श्रीवास्तव मौजूद थे। पतंजलि योग समिति की ओर से अध्यक्ष हरिवंश सिंह ने शिविर के प्रशिक्षक महा सिंह, प्रतिभा गुप्ता, हरिनाथ सिंह, विनीता पांडेय, रामनरेश गुप्ता, कंचन पांडेय, सत्य प्रकाश मिश्र, नीलम मिश्र, हरि शंकर पांडेय, संगीता यादव को सम्मानित किया। उधर, महर्षि विद्या मंदिर में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। जनता जूनियर हाईस्कूल में सेवानिवृत्त टीचरों को प्रबंधक संदीप कुमार और प्रधानाचार्य राम प्रकाश चौधरी ने सम्मानित किया।
लायंस क्लब और आश्रय सेवा समिति ने आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज की पिहानी चुंगी शाखा पर प्रबंधक बालकृष्ण गुप्ता ने टीचर डा. बीडी शुक्ला, मनमन श्रीवास्तव, चंद्रशेखर मिश्र, प्योर सिंह राठौर, रामकुमार श्रीवास्तव, रेनू रामजी, प्रमिला कपूर, मंजुल मिश्रा, विशारद, शशि कनौजिया को सम्मानित किया। इस मौके पर अशोक सिंह, अखिलेश गुप्ता, नितीश मुखर्जी आदि मौजूद थे। सीएसएन पीजी कालेज में कार्यवाहक प्राचार्य डा. नरेश चंद्र शुक्ला ने कहा कि टीचर देश का निर्माता होता है। कार्यक्रम को डा. संदीप सिन्हा, डा. महेंद्र वर्मा आदि ने संबोधित किया। छोटे लाल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डा. वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि छात्रों को अपने गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए।
इस मौके पर प्रधानध्यापक संतोष शुक्ल, जगदीश, गीता,शिखा, गौरी, मंजू, अंकिता, सौम्या, वंदना, सुरभि, निशा व आरती मौजूद थे। डायट में छात्रों ने डायट प्राचार्या मीरा पाल को सम्मानित किया। इस मौके पर राजीव कुमार, देवाशीष, अर्चना, संध्या आदि मौजूद थे। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ कार्यालय पर संघ के प्रांतीय महामंत्री योगेश त्यागी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और टीचरों की 27 सूत्रीय मांगों पर विचार किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनीता त्यागी, महामंत्री संतोष अग्निहोत्री आदि मौजूद थे। लाल बहादुर शास्त्री कालेज में सेवानिवृत्त टीचर बालक राम कनौजिया, रामसेवक पांडेय, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, विजय प्रकाश शर्मा, डा.रोहिताश्व अस्थाना, श्रीपाल व राजेंद्र प्रसाद मिश्र को सम्मानित किया गया।
उधर, अमेरिकन इंस्टीट्यूट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डांस प्रतियोगिता में सलोनी, सौम्या बाजपेई, हिना सिंह, शीलू, अपर्णा सिंह, अर्पित गुप्ता, प्रियंका ,अंजलि व रूबी ने प्रतिभा दिखाई। गीत में श्वेता, प्रिया, सुनंदा, श्याम जी ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन विकास द्विवेदी, अपूर्वा मेहरोत्रा, शुभम ठाकुर, अर्पणा सिंह ने किया। इस मौके पर रेनू सिंह, आर्यन कुमार, अंकुर श्रीवास्तव, अंशू श्रीवास्तव, राहुल, अभय, शुभम्, शिखा वर्मा, सना, जोहा, प्रखर, उजाला, नीलिमा आदि मौजूद थे।

इंसेट---
ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुरुओं का सम्मान
संडीला/अतरौली/शाहाबाद/पिहानी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुरुजनों को सम्मानित किया गया। दिव्यानंद डिग्री कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत कालेज की प्राचार्या अनुराधा मिश्रा ने किया। शिक्षणेतर टीचरों ने कई कार्यक्रम पेश कर शिक्षकों टीचरों के सम्मान करने का संदेश दिया। स्टेट बैंक प्रबंधक पारुल ने कहा कि गुरु ज्ञान का वह गंगा सागर है जिसमें अपने छात्र के लिए अथाह ज्ञान का भंडार भरा हुआ है। संडीला लायंस पब्लिक स्कूल में हुए सम्मान कार्यक्रम पर मुख्य अतिथि डा. शकुंतला सिंह ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला। भगवान बुद्ध इंटर कालेज, आईआर इंटर कालेज, जीजीआईसी सहित अन्य स्कूलों में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। उधर, अतरौली के पब्लिक साइंस स्कूल में बच्चों ने रंगोली सजाई और टीचरों को सम्मानित किया। ढिकुन्नी के अटल बिहारी इंटर कालेज में अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्यों भीमसेन सिंह, रामगोपाल तिवारी, राजेंद्र सिंह को प्रधानाचार्य हरीष त्रिपाठी ने सम्मानित किया। इस मौके पर अवकाश प्राप्त परिचारक अयोध्या प्रसाद को भी सम्मानित किया गया। बीवीएम इंटर कालेज भरावन में प्रधानाचार्य प्रेमप्रकाश मिश्र, विशाला देवी इंटर कालेज पवायां में प्रधानाचार्य मुरारीलाल पांडे के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed