फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   9.78 lakhs withdrawn from the accounts of the deceased

Hardoi News: मृतक के खातों से निकाल लिए 9.78 लाख

Tue, 10 Jan 2023 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
9.78 lakhs withdrawn from the accounts of the deceased
शाहाबाद। युवक की मौत के बाद उसके तीन बैंकों के खाते से 9,78,805 रुपये निकल गए। इस मामले में सचिव मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना बघौली के आजाद नगर निवासी सुधा सैनी ने बताया है कि पति विशाल बाबू हरियाणा के गुरग्राम स्थित एक कंपनी में नौकरी करते थे। उनका आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और यूनियन बैंक में बचत खाता था। वह एटीएम व मोबाइल से पेटीएम यूपीआई का संचालन करते थे।
विज्ञापन

छह मई 2021 को कोरोना संक्रमण के चलते उनकी हरदोई के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद देवर विकास, ससुर आत्माराम, सास गुड्डी देवी, नंदोई मोहित व ननद रुचि ने उन्हें बैंक की पासबुक एटीएम आदि मांगने पर देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद साजिश कर पति के तीन बैंक खातों से 9,78,805 रुपये निकाल लिए। महिला का कहना है कि ससुर ने एक प्लाट भी अपनी बेटी रुचि के नाम कर दिया है। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed