फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   81 examination centers will compile CCTV

81 परीक्षा, संकलन केंद्रों पर लगेंगे सीसीटीवी

Wed, 18 Feb 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 18 Feb 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
81 examination centers will compile CCTV

माध्यमिक शिक्षा परिषद में डिबार श्रेणी में आने वाले

विज्ञापन
81 परीक्षा केंद्रों और संकलन केंद्रों  की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, वहीं नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए बुधवार को पीएसी बल जिले में पहुंच जाएगा।

ज्ञात हो कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में नकल पर अंकुश लगाने के लिए शासन व प्रशासन से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को कमिश्नर की बैठक में जिले में डिबार श्रेणी में रखे गए 81 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए बनाए गए  संकलन केंद्र व उप केंद्राें पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि कापियों के साथ कोई छेड़छाड़ न हो सके। इसके अलावा नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए बुधवार को सुरक्षा के लिए पीएसी बल पहुंच जाएगा।

इसी के साथ 19 फरवरी को शुरू होने वाली परीक्षा की निगरानी के लिए लगाए गए जोनल, सेक्टर व विभागीय सचल दलों, स्टेट्रिक मजिस्ट्रेटों की बुधवार की शाम पांच बजे रसखान प्रेक्षागृह में बैठक बुलाई गई है।

परीक्षा प्रभारी/बीएसए डा. बृजेश मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी लगाने के आदेश हुए हैं। जिसकी व्यवस्था विद्यालय संचालकों को करनी होगी। बुधवार की बैठक में अन्य विभागीय निर्देशों को बताया जाएगा। जिले में नकल विहीन परीक्षा कराने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed