{"_id":"57488ffd4f1c1bdb42691c72","slug":"62-were-selected-for-the-loan-applicant","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन के लिए चयनित हुए 62 आवेदक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन के लिए चयनित हुए 62 आवेदक
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई
Updated Fri, 27 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
जिला खादी ग्रामोद्योग कार्यालय में ग्रामोद्योग रोजगार योजना के आवेदकों का साक्षात्कार लेत टीम के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना से लोन के लिए आवेदन करने वालों के शुक्रवार को साक्षात्कार लिए गए। साक्षात्कार के बाद 62 आवेदकों की फाइलें स्वीकृत करने के बाद बैंकों को अग्रसारित कर दी गईं। 29 के आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए।
मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार स्थापित करने के उद्देश्य से खादी ग्रामोद्योग विभाग ने आवेदन मांगे थे। इसके लिए 110 बेरोजगारों ने आवेदन किए थे। चयनित समिति ने जिला खादी ग्रामोद्योग कार्यालय में शुक्र वार को साक्षात्कार लेकर आवेदनकर्ताओं की बौद्घिक क्षमता का परीक्षण किया। समिति में शामिल डीडीओ उग्रसेन यादव, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी कमलेश कुमार के अलावा एलडीएम प्रतिनिधि देवदास आदि शामिल रहे। कई आवेदक समिति सदस्यों के सवालाें का जवाब नहीं दे सके।
खादी ग्रामोद्योग अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि अधिकांश आवेदन दुग्ध उत्पाद व पालेशर, फर्नीचर उद्योग, रेडीमेड, लौह कला आदि को लेकर थे। 110 आवेदनकर्ताओं में से 19 आए ही नहीं।