{"_id":"68b9d14c3317fec333038c76","slug":"524-lakh-duplicate-voters-of-panchayats-voter-list-will-be-verified-hardoi-news-c-213-1-hra1001-136848-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पंचायत की मतदाता सूची के 5.24 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं का होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पंचायत की मतदाता सूची के 5.24 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं का होगा सत्यापन
विज्ञापन
हरदोई। पंचायत की मतदाता सूची में संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या की स्थिति साफ हो गई है। बृहस्पतिवार को राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची के साथ ही उनकी विकास खंडवार संख्या भी जारी कर दी गई। इसके बाद जिले की सूची में प्रदर्शित डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या करीब 5.24 लाख रह गई है। उन मतदाताओं का सत्यापन बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के माध्यम से कराया जाएगा।
पंचायत के साल 2026 में होने वाले चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियों को तेज कर दिया है। मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। वहीं राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत की मतदाता सूची में शामिल संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन की व्यवस्था दी है। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से ग्राम पंचायतवार जारी सूची में नाम के आगे संख्या दर्ज किए जाने से यह संख्या करीब 13,00,000 पहुंच गई थी।
जिले में 27,87,974 मतदाता में 13,00,000 मतदाताओं में संभावित डुप्लीकेट होने को लेकर संशय पनप गया। बृहस्पतिवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या को स्पष्ट किया तो यह संख्या 5,24,837 रह गई। अब इन मतदाताओं का बीएलओ के माध्यम से सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन में सही पाए जाने वाले मतदाताओं के आधार क्रमांक के अंतिम चार अंक नाम के आगे दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -
जिले में ब्लॉकवार संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या पर एक नजर :
क्रम संख्या : ब्लॉक : संभावित डुप्लीकेट मतदाता संख्या
1- संडीला - 32266
2- सांडी - 23506
3- हरियावां - 24,096
4 - टडियावां - 30,031
5- कछौना - 19,703
6- कोथावां - 28,356
7- बिलग्राम - 31,072
8- शाहाबाद - 21,671
9- टोडरपुर - 20,925
10- माधौगंज - 24,556
11 - बावन - 34,891
12 - मल्लावां - 14,592
13 - सुरसा - 39,069
14 - भरावन - 31,700
15 - हरपालपुर - 24,977
16 - भरखनी - 29,118
17- पिहानी - 24,665
18- अहिरोरी - 41,083
19 - बेहंदर - 28,560
-- -- -
अब संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या करीब-करीब स्पष्ट हो गई है। उसी आधार पर संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन बीएलओ के माध्यम से कराया जाएगा। बीएलओ को सत्यापन के लिए मतदान केंद्रवार संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची की हार्डकॉपी उपलब्ध कराई जा रही है। सत्यापन में सही मिलने वाले मतदाता के आधार के अंतिम चार अंक सूची पर ही दर्ज किए जाने के लिए कहा गया है। -अभय श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
-- -- -- --
फोटो 37 : एडीएम प्रियंका सिंह। संवाद
पंचायत के मतदाता अपने नाम बीएलओ के पास उपलब्ध सूची में देख सकते हैं
जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एडीएम प्रियंका सिंह ने बताया कि पंचायत मतदाता सूची अभी ऑनलाइन नहीं है। पंचायत के मतदाता अपने नाम को अपने मतदान केंद्र पर बीएलओ के पास उपलब्ध सूची में देख सकते हैं। नाम न होने पर नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र पर विवरण भरकर देना होगा। नाम और पता आदि में त्रुटि होने पर सही कराने के लिए प्रपत्र-3 भरना होगा। वहीं बीएलओ पुनरीक्षण अभियान में घर-घर जाकर परिवार के मुखिया से गणना प्रपत्र भरवाएंगे, ताकि किसी भी प्रकार की आपत्ति पर जांच के समय मुखिया से जानकारी जुटाई जा सके।