{"_id":"627e994632a60128bf021be6","slug":"50-thousand-ruppes-stolen-hardoi-news-knp6966089118","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्घ की जेब से 50 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्घ की जेब से 50 हजार उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली। कपड़े खरीद रहे वृद्ध को बातों में फंसाकर टप्पेबाजों ने उसकी जेब से 50 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने थाने में सूचना दी है।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के विल्सर हरसेन निवासी जय प्रताप सिंह (58) शुक्रवार को पाली बाजार गए थे। सुबह उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 50 हजार रुपये निकाले थे जो उनकी कुर्ते की जेब में पड़े थे। वह खरीदारी करने भगवंतपुर स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर गए। इसी दौरान दो युवक दुकान पर आए और उन्हें बातों में उलझा लिया।
इस बीच एक युवक ने उनके कुर्ते की जेब से 50 हजार रुपये पार कर दिए। इसके बाद दोनों दुकान से चले गए। कपड़े खरीदने के बाद जय प्रताप भुगतान के लिए पैसे निकालने लगे तो जेब खाली देखकर उनके होश उड़ गए।
उन्होेंने दोनों युवकों की तलाश शुरू की लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। 72 घंटे में कस्बे में दूसरी टप्पेबाजी की घटना होने से दुकानदारों में आक्रोश है। एसओ सुनील कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।