{"_id":"66521ac16e2e39a41f05b831","slug":"47-thousand-and-gold-chain-snatched-from-car-rider-four-arrested-hardoi-news-c-12-1-knp1020-698961-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कार सवार से 47 हजार और सोने की चेन छीनी, चार दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कार सवार से 47 हजार और सोने की चेन छीनी, चार दबोचे
विज्ञापन
संडीला। कार से रजिस्ट्री कार्यालय जा रहे युवक को रोककर बाइक सवारों ने मारपीट कर 47,000 हजार रुपये और सोने की चेन छीन ली। मौके से पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया और चार घंटे बाद उसके तीन और साथी भी पुलिस ने पकड़ लिए।
कछौना कोतवाली क्षेत्र के कुकुही निवासी शिवम सिंह ज्ञानपुर निवासी अपने दोस्त विकास शुक्ला के साथ शनिवार को संडीला में रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामे के कागज लेने कार से जा रहे थे। तभी दो बाइक सवारों ने उनका पीछा कर संडीला के नवजीवन अस्पताल के पास कार रुकवा ली। बाइक सवारों ने मारपीट करते हुए शिवम सिंह से 47,000 रुपये और सोने की चेन छीन ली। मौके पर मौजूद एक पुलिस कर्मी ने घटना करने वाले एक युवक को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटना की जांच शुरू कर दी।
लगभग चार घंटे बाद पुलिस ने अतरौली थाना क्षेत्र के ढिकुन्नी गांव निवासी आशीष, अनुज, अजीत और सौरभ को पकड़ लिया। इनके पास से छीनी गई चेन भी बरामद कर ली।
विज्ञापन
कोतावल विजेंद्र सिंह ने बताया कि चक्कर रोड पर गदौरा मार्ग स्थित बाग से तीन युवकों को पकड़ा गया है, जबकि एक को मौके से ही पकड़ लिया गया था।