फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   40 degree temperature scorched the passersby

Hardoi News: 40 डिग्री तापमान ने राहगीरों को झुलसाया

Fri, 26 Apr 2024 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
40 degree temperature scorched the passersby
हरदोई। तापमान में लगातार वृद्धि जारी है। जिले में इस माह में तीसरी बार तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा है। तापमान में वृद्धि और धूल भरी गर्म हवाओं के कारण बृहस्पतिवार को राह चलना दूभर हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह से ही तेज धूप व धूल भरी गर्म हवाओं के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा था। 11 बजे से ही सड़कों पर गर्मी के कारण आवाजाही कम हो गई। लोगों ने गर्मी से बचने के अंगौछा और अन्य संसाधनों का सहारा लिया।
विज्ञापन

वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूरे दिन छह किमी की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही। प्रभारी ने बताया कि इस माह अब तक तीन बार पारा 40 डिग्री तक पहुंच चुका है। तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। तेज धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। जरूरी कार्य होने पर ही दोपहर में घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed