{"_id":"5ee3c4228ebc3e43272db88d","slug":"4-died-in-accident-hardoi-news-knp565212492","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली सवार मां और दो बेटियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली सवार मां और दो बेटियों की मौत
विज्ञापन
हरदोई में हादसे के बाद खंती में पड़ी ट्रैक्टर-ट्राली। संवाद
- फोटो : HARDOI
बिलग्राम (हरदोई)। कन्नौज जिले से वैवाहिक समारोह में शामिल होने आ रहे ट्रैक्टर ट्राली सवार परिवार को शुक्रवार दोपहर बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-कन्नौज मार्ग पर ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्राली खंती में गिरने से महिला और उसकी दो बेटियों सहित चार की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
कन्नौज जनपद के ग्राम मनोरसपुर निवासी वीर सिंह खेती करते हैं। उनकी बहन का घर हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम मलेरा में है। वीर सिंह के भांजे की शादी होनी है। शादी में शामिल होने के लिए वीर सिंह (36) अपनी पत्नी रूबी (34), पुत्रियों गोमती (13), अंजली (4) और छह माह के पुत्र केशव के साथ ट्रैक्टर ट्राली से मलेरा जा रहा था। रास्ते में माधौगंज के रुदामऊ निवासी अभिषेक (16) पुत्र दिनेश और प्रदीप ने उससे लिफ्ट मांगी तो उसने दोनों को ट्राली में बैठा लिया।
बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर ग्राम परसोला के निकट ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। ट्राली कई बार पलटने के बाद सड़क किनारे खंती में गिर गई। ट्रैक्टर चला रहे वीर सिंह के अलावा सभी लोग ट्राली के नीचे दब गए, जबकि छह माह का केशव उछलकर झाड़ियों में जा गिरा। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई और पुलिस को सूचना दी गई। इसी बीच ग्रामीणों ने ट्राली के नीचे दबे लोगों को निकाला, लेकिन तब तक रूबी और उसकी पुत्रियों गोमती व अंजली की मौत हो गई। वीर सिंह, अभिषेक, प्रदीप व केशव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां देर शाम अभिषेक की भी मौत हो गई। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि घटना के बाद चालक मेंहदीघाट के निकट ट्रक छोड़कर भाग गया।