फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   328 villege ki khatuni punirikshan hoga

328 राजस्व गांवों में होगा खतौनी पुनरीक्षण

Wed, 24 Jun 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
328 villege ki khatuni punirikshan hoga
हरदोई। जिले में एक जुलाई से राजस्व ग्राम खतौनी के पुनरीक्षण व खाताधारकों, सह खाताधारकों के अंश निर्धारण का काम शुरू हो जाएगा। 31 दिसंबर तक चलने वाले कार्यक्रम में जनपद के 328 राजस्व ग्रामों की खतौनी का पुनरीक्षण किया जाएगा। इसको लेकर राजस्व विभाग ने रोस्टर जारी किया है।
विज्ञापन

राजस्व व्यवस्था को बेहतर बनाने व भूमि विवादों में कमी लाने के उद्देश्य से राजस्व विभाग की ओर से गत चार वर्ष पूर्व खतौनी पुनरीक्षण अभियान की शुरूआत की गई है। जिसमें खाताधारकों व सह खाताधारकों का अंश निर्धारण किया जाता है। 2017-18 से जिले में अभियान के तहत अब तक 2074 राजस्व ग्राम में से लगभग एक हजार राजस्व ग्रामों में खतौनी पुनरीक्षण का काम कराया जा जा चुका है। एक जुलाई से खतौनी पुनरीक्षण, खाता धारकों व सह खाताधारकों के अंश निर्धारण का काम शुरू हो जाएगा। अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान जनपद की पांचों तहसीलों के चयनित 328 राजस्व ग्रामों की खतौनी का पुनरीक्षण व उनके खाता धारकों, सह खाताधारकों के अंश का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 328 राजस्व ग्रामों की खतौनी पुनरीक्षण व खाताधारकों, सह खाताधारकों के अंश निर्धारण का कार्यक्रम एक जुलाई से शुरू होगा, इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। पूरे अभियान की अधिकारियों द्वारा निरंतर निगरानी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कुमार सिंह
एडीएम
खुली बैठक कर पढ़ी जाएंगी खतौनियां
हरदोई। खतौनी पुनरीक्षण के लिए चयनित गांव के लेखपाल द्वारा ग्राम राजस्व समिति व सह खातादारों के परामर्श से आकार पत्र तैयार किया जाएगा। राजस्व निरीक्षकों द्वारा सभी खातेदारों, सह खातेदारों को लेखपाल के माध्यम से प्रपत्र आठ में नोटिस तामील कराई जाएगी। लेखपाल व अधिकारियों द्वारा गांव में खुली बैठक कर खतौनी पढ़ी जाएंगी, इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चकबंदी के गांव पुनरीक्षण कार्यक्रम से बाहर
हरदोई। जनपद मेें कुल 2074 राजस्व ग्राम हैं। वर्तमान समय में सदर तहसील के 70, शाहाबाद के 44, संडीला के 5, बिलग्राम के 32 व सवायजपुर तहसील के 38, कुल 189 गांवों में चकबंदी प्रक्रिया प्रचलन में है। इन गांवों को खतौनी पुनरीक्षण कार्यक्रम से बाहर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed