{"_id":"668adf54cd2c05d683083d60","slug":"324-mm-rainfall-in-the-district-relief-from-heat-hardoi-news-c-213-1-hra1002-116684-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जिले में 32.4 मिमी हुई बारिश, गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जिले में 32.4 मिमी हुई बारिश, गर्मी से राहत
विज्ञापन
हरदोई। जिले में रुक- रुक कर बारिश हो रही है। रविवार को 32.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। वहीं जल भराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
जिले में रुक- रुक कर बारिश हो रही है। शनिवार की रात और रविवार की सुबह बारिश हुई। बारिश से लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। लगातार रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण शहर के कई मोहल्लों में जल भराव हो गया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार रविवार को 32.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह आर्द्रता 98 प्रतिशत और शाम को 85 प्रतिशत रिकार्ड की गई। इसके साथ ही चार किमी की रफ्तार से पुरवा हवा चलती रही। वेधशाला प्रभारी के अनुसार सोमवार को भी बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है।