फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   29 thousand rupees fraud cse in the name of car selling

हरदोई: कार बेचने के नाम पर 29 हजार रुपये ठगे,रिपोर्ट

Sat, 06 Aug 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
29 thousand rupees fraud cse in the name of car  selling
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव के एक युवक के व्हाट्सएप पर कार की फोटो भेजकर साइबर ठगों ने 29 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। कार न मिलने पर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र निवासी विवेक ने बताया कि वह खेती करता है। 15 मई को उसके मोबाइल कर एक कॉल आई। कॉल करने वालों ने अपना नाम पता उत्तराखंड के देहरादून के शकावर निवासी कुनाल चौधरी व नवीन सिंह तोमर बताया।
विज्ञापन

फोन पर कार की बेचने की बात कही। व्हाट्सएप पर कार की फोटो भेजी। झांसे में लेकर कार बुक कराने के नाम पर यूपीआई के माध्यम से 29 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार के लिए इंतजार करने को कहा। काफी दिन बीतने के बाद फोन किया तो टरकाना शुरू कर दिया। रुपये वापस मांगने पर देने से इन्कार कर दिया। जिससे परेशान पीड़ित ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि दोनों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर रिपोर्ट साइबर सेल को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed