फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   25 thousand people of three wards are troubled by raw roads and dirt.

Hardoi News: कच्चे मार्गों और गंदगी से तीन वार्ड के 25 हजार लोग परेशान

Thu, 03 Oct 2024 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
25 thousand people of three wards are troubled by raw roads and dirt.
संडीला। कच्चे और कीचड़युक्त मार्ग व गंदगी से नगर के तीन वार्ड की करीब 25 हजार से अधिक आबादी प्रभावित है। बरसात के समय तो, इन मार्गों पर जलभराव और कीचड़ के कारण बच्चों और लोगों को आवागमन में भी दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में करीब आठ साल पहले नवसृजित वार्ड के मोहल्लों में मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंच पाईं हैं। इन मोहल्लों के लोग जलकर और गृहकर तो अदाकर रहे हैं लेकिन, सुविधाओं के नाम पर अभी तक मार्ग और नालियों का भी सही प्रकार से निर्माण नहीं हो पाया है। नवसृजित वार्ड संख्या 17 के मोहल्ला महतवाना दक्षिणी, सुंबाबाग, नहर कोठी, रोड लखनऊ, वार्ड संख्या नौ के मोहल्ला अशराफटोला दक्षिणी, बाबा हजारा बाग कालोनी, उन्नाव रोड बांगरमऊ रोड और वार्ड संख्या छह के मोहल्ला महतवाना, शक्तिनगर, बहादुर नगर व मानस नगर के लोग कच्चे मार्गों और गंदगी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। सभासद अजय द्विवेदी, रूमन देवी, अब्दुल कलाम और राहुल ने नगर पालिका परिषद की ओर से कराए जाने वाले कार्यों में पक्षपात का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed