फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   24 household fire ash

कटरी क्षेत्र में आग से 24 गृहस्थी राख

Sun, 24 Apr 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sun, 24 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
24 household fire ash
आग - फोटो : amar ujala

बिलग्राम/हरपालपुर। कटरी क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर  लगी आग में 24 गृहस्थी जलकर राख हो गईं। एक भैंस, एक पड़रा व दो बकरी जलकर मर गईं। इन घटनाओं में करीब छह लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चौधिपुरवा छिबरामऊ के इस क्षेत्र में गरीब लोग छप्पर डालकर रह रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम किशोर के छप्पर में आग लग गई। हवा के साथ आग ने आसपास के सभी छप्परों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


आग से राजाराम, रामदीन, सोनेलाल, साहेब, गोकरन, हरीशचंद्र, राधेश्याम, मदन, रामकुमार, रामलखन, सीताराम,हरीराम, रामासरे सहित 17 लोगों की गृहस्थियां चल गईं।  किशोर की भैंस व पड़वा जल कर मर गँए। सूचना के बाद भी दमकल मौके पर नहीं पहुंची। तहसीलदार नंद प्रकाश मौर्या ने बताया कि लेखपाल को मौके पर सर्वे के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नुकसानी का आकलन किया जा रहा है। उधर, नेहालपुरवा में देशराज,रामसच्चे,सतेंद, प्रमोद, संतोष के घरों में आग लग गई। दोनों घटनाओं में करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। हरपालपुर प्रतिनिधि के अनुसार अरवल थाना क्षेत्र के दयालपुरवा गांव निवासी गिरीश चंद्र व जदुनाथ के घरों में लगी आग से गृहस्थी का सामान व चार हजार रुपये की नगदी जल गई। दोनों घरों में दो बकरी भी जल गईं। इस घटना में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ।  


किशोर के यहां आज आनी थी बारात
बिलग्राम। आसपास के लोगों ने बताया कि रविवार को ही किशोर की बेटी की बारात आनी थी।  आग से सब कुछ जलकर स्वाहा हो गया। माथा पकड़ कर बैठे किशोर को लोग दिलासा देने में लगे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed