फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   159 Banjara community families get housing in three blocks

Hardoi News: तीन ब्लॉकों में मिले आवास के लिए 159 बंजारा समुदाय के परिवार

Sun, 21 Jan 2024 03:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
159 Banjara community families get housing in three blocks
हरदोई। जरुरतमंद बेघर बंजारा समुदाय के परिवारों की तलाश पूरी कर ली गई है। तीन ब्लॉकों में आवास के लिए पात्रता की श्रेणी में 159 परिवारों को चिह्नित किया गया है। बीडीओ की ओर से सत्यापन के बाद प्राप्त कराई गई सूची के आधार पर नोडल अधिकारी ने शासन को मांग पत्र भेज दिया है। इन परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में आवास दिए जाने की कार्ययोजना है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में कुष्ठ पीड़ित, नट और दिव्यांगजन परिवारों को आवास दिए जाने के बाद बंजारा समुदाय (अन्य पिछड़ा वर्ग) के परिवारों को आवास दिए जाने की कार्ययोजना बनाई गई है। आवास योजना के नोडल अधिकारी जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक गजेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि बीडीओ की ओर से आवास की पात्रता शर्तों के अनुसार बंजारा समुदाय के परिवारों को चिह्नित कराया गया।
विज्ञापन

बताया कि 19 विकास खंडों में से तीन विकास खंड टड़ियावां, बिलग्राम और संडीला में ही बंजारा समुदाय के पात्रता की श्रेणी में 159 परिवार चिह्नित किए जाने की सूची बीडीओ ने प्राप्त कराई है। बताया कि टड़ियावां में 117, बिलग्राम में 36 और संडीला में छह परिवार पात्रता श्रेणी में पाए गए हैं। सभी के लिए आवास की मांग शासन से कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed