फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   मानदेय न मिलने पर रसोइयों ने की सड़क जाम

मानदेय न मिलने पर रसोइयों ने की सड़क जाम

Mon, 20 Aug 2018 11:45 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
मानदेय न मिलने पर रसोइयों ने की सड़क जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संडीला। मानदेय न मिलने से नाराज परिषदीय विद्यालयों के रसोइयों ने सोमवार को ब्लाक संसाधन केंद्र के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने किसी तरह उन्हें शांत कराया।

मिडडे-मील योजना के तहत ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों में तैनात रसोइयों को सोमवार को ब्लाक संसाधन केंद्र पर स्वच्छता और कुपोषण की रोकथाम पर आयोजित कार्यक्रम में बुलाया गया था। इसमें बेगमगंज, ककराली, मलेहरा, महगवां और लूमामऊ क्षेत्र के स्कूलों की रसोइयों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम समाप्त होने पर दोपहर दो बजे छह माह से मानदेय न मिलने से परेशान रसोइयां बीआरसी केंद्र से बाहर सड़क पर आ गईं और मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और रसोइयों को समझाया। उन्हें वापस ब्लाक संसाधन परिसर केंद्र भेज दिया। गेट पर महिला पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया। रसोइया परिसर में मानदेय को लेकर हंगामा करती रहीं। वहां पर मौजूद शिक्षकों ने उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन


मानदेय न मिलने पर रसोइयों ने किया हंगामा
- बीआरसी के सामने सड़क पर लगाया जाम
- शिक्षकों के समझाने पर हुईं शांत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed