फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Youth wearing earphones dies after being hit by a train on the railway tracks.

Hapur News: रेलवे लाइन पर ईयरफोन लगाकर बैठे युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Youth wearing earphones dies after being hit by a train on the railway tracks.
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के चैनापुरी रेलवे फाटक के पास रविवार की सुबह रेलवे लाइन पर ईयरफोन लगाकर बैठे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रदीप सैनी (35) निवासी मीनाक्षी रोड स्थित मोहल्ला शिवचरनपुरा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई कृष्ण सैनी ने बताया कि उनके बड़े भाई प्रदीप सैनी पिछले एक वर्ष से प्रतिदिन चैनापुरी रेलवे फाटक के पास चीटियां जिमाने के लिए जाते थे। रविवार की सुबह भी वह घर से इसी कार्य के लिए गए थे। इसी बीच रेलवे ट्रेक पर ट्रेन आने से वह ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मृतक के शव के पास ईयरफोन भी मिला। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने बताया कि प्रदीप ईयरफोन लगाकर ट्रेक पर बैठा था। ट्रेन आने पर शोर भी मचाया, लेकिन उसने नहीं सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि प्रदीप चीटियां जिमाने के बाद रेलवे लाइन के पास एक खेत में स्थित नलकूप पर अधिकतर बैठा करते थे। रविवार की सुबह वह नलकूप पर न बैठकर रेलवे लाइन पर बैठ गए थे। पुलिस ने युवक की पहचान करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया रेलवे लाइन पर ईयरफोन लगाकर बैठे प्रदीप की ट्रेन की चपेट में आकर मौत होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed