{"_id":"6728f7434f9c171ad608ed35","slug":"women-died-in-kherpur-hapur-news-c-138-1-pkw1001-104452-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत
Mon, 04 Nov 2024 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 04 Nov 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरपुर-खैराबाद निवासी महिला मनीषा (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के मना करने के बावजूद पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीण जहां महिला की हत्या करने की आशंका जता रहे है, वहीं पुलिस जहरीले पदार्थ का सेवन करने से मौत होना बता रही है।
खैरपुर-खैराबाद गांव निवासी सुशीला होमगार्ड में नौकरी करती है। 24 जुलाई को उनके इकलौते पुत्र अमित की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। हालांकि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिजली का करंट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। मृतका के चाचा सतीश ने उसके बहनोई समेत तीन के खिलाफ हत्या के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसकी पुलिस अभी जांच कर रही है। रविवार को मृतक अमित की पत्नी मनीषा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मनीषा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चलेगा। मृतका के शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट के निशान नहीं है, अभी तक की जांच में जहरीले पदार्थ का सेवन करने से मौत होना सामने आया है।